संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौड़े पर भोपाल में हैं। प्रधानमंत्री ने यहां रानी कमलापति स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सबसे  पहले यहां स्‍कूली बच्‍चों से संवाद किया। इस ट्रेन में 200 से ज्‍यादा बच्‍चे विदिशा तक रवाना हुए हैं। इस हाईस्‍पीड ट्रेन के साथ ही प्रदेश को पहली वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात मिल गई। यह देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्‍ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी। रानी कमलापति स्‍टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव, राज्‍यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे। भोपाल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ठहराव है । लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोगों ने किया स्वागत ट्रेन को। ट्रेन की रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने यहां उपस्‍थित लोगों को संबोधित किया। उन्‍होंने सबसे पहले इंदौर हादसे में दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके स्‍वजन के प्रधानमंत्री ने कहा क...