Land for job scam मे तेजस्वी यादव से हो सकती आज लंबी पूछताछ

 

Tejaswi yadav 

(Land for job scam) जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई तेजस्वी यादव को कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे, मिली सूत्रों के अनुसार, आज तेजस्वी यादव से सीबीआई द्वारा कई महत्वपूर्ण सवाल किए जा सकते हैं। 


Patna/New Delhi: (Land for job scam) जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में सीबीआई तेजस्वी यादव को कई बार नोटिस भेजा, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे, मिली सूत्रों के अनुसार, आज तेजस्वी यादव से सीबीआई द्वारा कई महत्वपूर्ण सवाल किए जा सकते हैं। 

एक बार फिर नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई आज  बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। 
बताया जा रहा है कि ये पूछताछ नई दिल्ली सीबीआई मुख्यालय में की जाएगी। 

सूत्रों के हवाले से मालूम चला है कि तेजस्वी से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लंबी फेहरिस्त तैयार कर ली है। साथ ही साथ आपको बता दें कि आज ही लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती से प्रवर्तन निदेशालाय यानी ईडी की टीम के द्वारा लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ की जाएगी। 


वहीं, तेजस्वी यादव से सीबीआई मुख्यालय (CBI Headquarter) में पूछताछ होगी। मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की पूछताछ काफी लंबी चल सकती है। घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव से कई अहम सवाल किए जा सकते हैं।बता दें कि तेजस्वी को इससे पहले भी कई बार सीबीआई ने नोटिस जारी किया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी से इस घोटाले के बारे में सारी जानकारी ली जाएगी, साथ ही ये भी पूछा जाएगा कि किन लोगों से कितने पैसे लेकर कौन से नौकरी रेलवे में दी गई। सबसे बड़ा सवाल ये हो सकता है कि घोटाले के पैसे जिस कंपनी में डाले गए उसके डायरेक्टर खुद तेजस्वी यादव हैं तो फिर ये कैसे हुआ? इसके साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि उनका इस घोटाले से क्या कनेक्शन है? 


यहां यह भी बता दें कि सीबीआई ने इससे पहले तेजस्वी यादव को तीन बार नोटिस जारी किया था, लेकिन हर बार उन्होंने बहाना बना दिया था। उन्होंने ये कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है, तो कभी ये कहा कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है, इसलिए वो अभी सीबीआई के सामने पेश नहीं हो सकते, लेकिन, जब सीबीआई ने उन्हें ये आश्वासन दिया कि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा केवल पूछताछ होगी, जिसके बाद अब वो सीबीआई के सामने पेश हो रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रानी मुखर्जी की आनेवाली बॉलीवुड फिल्म "श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे" फिल्म पर चर्चा की गई है।

Manish kashyap से पूछताछ में EOU टीम ने क्या कुछ पूछा